Home > अपना शहर ,
पूर्व मंत्री इमरती देवी की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक

पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन की शुक्रवार को डबरा में भाजपा पार्षद व लोगों से नोकझोंक हो गई। जिसका वीडियो सामने आया है। इसमें पार्षद व लोगों ने काम नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान वार्ड के लोगों और स्थानीय पार्षद व भाजपा नेता ने जब उनसे पूछा कि हमारे वार्ड से भेदभाव क्यों किया जा रहा है। तो पूर्व मंत्री ने कहा कि भेदभाव तो होगा। हमारे साथ हुआ था, तो हम भी करेंगे। साथ ही महिलाओं ने ये भी कहा कि हमने तो आपको विधायक बनाने के लिए हाथ को वोट दिया था।

मामला वार्ड-19 का है। पूर्व मंत्री इमरती देवी और नगर पालिका अध्यक्ष वार्ड में समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां भाजपा नेता व पार्षद कपिल चौहान ने उनके वार्ड में नहीं होने की बात कही। उन्होंने इमरती देवी से कहा कि हम भी आपकी पार्टी के हैं, फिर भी हमारे साथ भेदभाव क्यों, हमारे वार्ड में काम क्यों नहीं हो रहे। परिषद की बैठक के लिए जारी एजेंडे में हमारे काम क्यों नहीं रखे गए।

नाराज पार्षद बोले- आपके पास क्यों आएं?

इमरती देवी बोलीं कि सारे काम होंगे, यदि नहीं हो रहे तो हमारे पास आओ। इस पर पार्षद बोले कि मैं नपा में जाऊंगा, अध्यक्ष के पास जाऊंगा, आपके पास क्यों आएं? यह सुनकर पूर्व मंत्री ने कहा कि ठीक है- ठीक है, फिर मत कहना कि... हमसे शिकायत मत करना। उन्होंने लोगों से कहा कि सुनो भैया जो अध्यक्ष के पास जाए वो अपना, जिसका जो काम है वह हमारे पास आए। हम काम करेंगे।

Share This News :