वृषभ राशि
जनवरी में शनि आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। शनिदेव इस भाव के कारक भी हैं। रोजगार और कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता के योग हैं। सरकारी नौकरी या राजनीति में उच्च पद मिलने की संभावना है। नई नौकरी या नये कारोबार से जुड़ा कोई मौका मिले, तो उसे हाथ से जाने ना दें। शनिदेव आपके नवें भाव यानी भाग्य स्थान के भी स्वामी हैं। इसलिए उनकी कृपा से भाग्योदय होगा। करियर से लेकर आर्थिक क्षेत्रों में भी लंबे समय से वांछित लक्ष्य पूरे हो सकते हैं।
कन्या राशि
शनि आपकी राशि के छठें भाव में गोचर करेगा। इस भाव में शनि आपके जीवन की तमाम बाधाएं दूर करनेवाले हैं। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो आपके पक्ष में फैसला आएगा। पुरानी बीमारियों या पुराने दुश्मनों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में नये अवसर मिलने के संकेत हैं और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पुराने ऋण आदि से भी आपका राहत मिल जाएगी। लंबे समय से चली आ रही तमाम परेशानियां अचानक हल होने लगेंगी और आप राहत महसूस करेंगे।
मकर राशि
शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ये कुंटंब और आय का भाव है। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे और कारोबार में मुनाफा कमाएंगे। मार्केटिंग, सेल्स आदि से जुड़े लोगों को इस अवधि में विशेष फायदा होगा। आपकी आय में वृद्धि का योग बन रहा है, साथ ही सेहत में सुधार दिखेगा। आप परिवार के खुशनुमा माहौल में समय बिताएंगे। अलग-अलग कई स्रोतों से आय होने की संभावना है। बेहतर होगा, इस आय को बचत के तौर पर लें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।
कुंभ राशि
इस राशि के लग्न भाव में शनि गोचर होनेवाला है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी लंबी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। अगले ढाई साल पर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। लेकिन इस दौरान मांस-मदिरा से दूर रहें, क्योंकि इससे शनि कुपित होते हैं। आपको परिवार और दोस्तों-साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।