Home > अपना शहर ,
पिता ने डांटा तो बेटे ने खुद को गोली मारी

पिता की डांट से नाराज बेटे ने खुद को कट्‌टे से गोली मार ली। आवाज सुनकर परिवार उसके कमरे में पहुंचा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पिता खुद को बेटे के सुसाइड का दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे को नहीं डांटता, तो वो उनके साथ होता।

मामला ग्वालियर के मुरार आर्य नगर की गली नंबर 3 का है। यहां मुकेश गुर्जर भी परिवार समेत रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। उन्होंने अपने बोलेरो हाउसिंग बोर्ड में लगा रखी है। गाड़ी भी खुद ही चलाते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 उनका बेटा आशु उर्फ अजय गुर्जर (20) बिना बताए गाड़ी ले गया था। इस दौरान उसने सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी थी। रात करीब 11 बजे गाड़ी गैराज में लाकर रख दी।

सुबह पता चला तो डांट दिया

रविवार सुबह पिता ने देखा, तो गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखा। उन्होंने आशु से पूछा। उसने सारी बात बता दी। इसके बाद पिता ने आशु को डांट दिया। पिता ने गाड़ी नहीं ले जाने की बात भी कह दी। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि कहां, किस गाड़ी को टक्कर मारी है।

कमरे में चारों तरफ फैला था खून
पिता की डांट से नाराज आशु कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग तुरंत आशु के कमरे में पहुंचे। यहां देखा तो कमरे में चारों तरफ खून फैला था। आशु भी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share This News :