Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
महारानी ने दत्ता जी राव सिंधिया को नमन किया

ग्वालियर। जय विलास पैलेस , म्यूजियम प्रांगण में कैलाश वासी दत्ता जी राव सिंधिया के शहादत दिवस पर एक साधारण कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम शब्द कीर्तन सूरा सो पहचानिए जो लड़े दीन के हित के साथ शुरुआत कर महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया ।इस अवसर पर स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के महासचिव सिटी टुडे के संपादक सरदार गुरुशरण सिंह आहलूवालिया के अलावा युवा नेता गुरुदयाल सिंह तथा अन्य युवा साथी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान इतिहासकार गोस्वामी ने बताया कि किस प्रकार दत्ता जी राव सिंधिया द्वारा स्वराज(मराठा) एवं खालसा(सिख) के संयुक्त प्रयासो से मुगल शासक अत्याचारी अहमद शाह अब्दाली के विरुद्ध युद्ध कर बलिदान दिया था.

ज्ञात हो कि आज भी इतिहास में पानीपत की लड़ाई ऐतिहासिक यादगार बनी हुई है, जिस लड़ाई के दौरान देश की रक्षा करते हुए मराठा नेतृत्व के साथ सिक्ख फौजो ने बाबा आला सिंह व जस्सा सिंह अहलूवालिया मुगल शासकों का मुकाबला देश की रक्षा के लिए किया था, इस युद्ध में हजारों सैनिकों के साथ ही सिंधिया परिवार के ही 18 लोगों को युद्ध के दौरान बलिदान देना पड़ा था इसमें सबसे कम उम्र के 16 वर्षीय मराठा शासक कैलाश वासी जनको राव सिंधिया थे। सिंधिया परिवार द्वारा देश की रक्षा करते हुए उनके बलिदान तथा पानीपत की लड़ाई के युद्ध की कहानी सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते है।

Share This News :