Home > अपना शहर ,
गृह मंत्री ने सीडी कांड पर कांग्रेस पर फिर बोलै हमला

मध्यप्रदेश की सियासत में CD पर छिड़ी बहस थम नहीं रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने हफ्ते भर पहले BJP और RSS के नेताओं की अश्लील CD होने का दावा किया था। PCC चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बुधवार को जब पूछा गया कि गोविंद सिंह के पास हनीट्रैप की CD कहां से आई? उन्होंने कहा था- इसका जवाब वे ही दे सकते हैं, उन्हें BJP वालों ने CD दी होगी।

कमलनाथ के इस बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा, अगर उन्हें पता है कि गोविंद सिंह को CD किसने दी, तो नाम क्यों नहीं बताते। वे (कमलनाथ) संवैधानिक पद पर थे। उनको तत्काल CD SIT को देना था। मीडिया के सामने लाते। न्यायालय को देना था। साक्ष्य छिपाया किसने? आपको अगर मालूम है कि किसने दी थी, तो आपने नाम उजागर क्यों नहीं किया? चलो आज कर दो, देर आए, दुरुस्त आए।

Share This News :