Home > अपना शहर ,
कांग्रेस नेता का बड़ा दावा, 'भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीती तो अपना मुंह काला करूंगा

ग्वालियर. हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के बड़े दलित नेता फूलसिंह बरैया एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। बुधवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए फूल सिंह बरैया ने ऐसी बात कह दी कि वो सुर्खियों में आ गए। फूल सिंह बरैया ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बात गलत साबित होने पर खुद ही अपना मुंह काला करने की बात भी कही है।तो अपना मुंह काला कर लूंगा'
बुधवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव-2023 में सिर्फ 50 सीटों तक ही सिमट जाएगी। उन्होंने फिर दोहराया यदि भाजपा 50 से ज्यादा सीटें लेकर आ गई तो राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लूंगा। फूल सिंह बरैया ने जातिगत बयान देते हुए आगे कहा कि मैं अपने भाई को मना सकता हूं, तैयार कर सकता हूं और यही मेरी ताकत है, इसलिए मध्य प्रदेश में 181 सीटें कांग्रेस की आएंगी। भाजपा अपने भाइयों को भी तैयार कर लेगी तो 50 सीट से ज्यादा नहीं आएंगी।

Share This News :