Home > अपना शहर ,
महिला डीएसपी ; 'लेडी सिंघम'

मध्य प्रदेश पुलिस की डीएसपी नेहा पच्चीसिया फिटनेस और खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम-फेसबुक पर शेयर करती रहती हैं. पुलिस की नौकरी जैसे तनाव वाले काम के बीच वे वर्कआउट करना नहीं भूलतीं. डीएसपी नेहा एक से डेढ़ घंटा वर्कआउट के लिए निकाल ही लेती हैं.महिला डीएसपी नेहा पच्चीसिया साल 2016 में पुलिस अधिकारी बनीं. उन्होंने मध्य प्रदेश के कई जिलों में काम किया. वह जहां भी जाती हैं उनकी चर्चा होने लगती है. लोग इन्हें 'लेडी सिंघम' के नाम से भी बुलाते हैं.साल 2016 में एमपीपीएससी में 20वीं रैंक हासिल करने वाली डीएसपी नेहा राजगढ़ जिले की हैं. मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी नेहा ने नौकरी के बहुत कम समय में ही बड़ा नाम कर लिया.उनके नाम के साथ गुना जिले का नाम भी जोड़ा जाता है. दरअसल, कोरोना में उन्होंने इस जिले में यादगार काम किया. वे खुद सड़कों पर उतरीं और आम जनता में जीने का जज्बा जगाया. इसके अलावा गुना में उनका सीनियर अधिकारियों से विवाद भी हुआ था.डीएसपी नेहा पच्चीसिया को सरकार ने कोरोना काल में शानदार काम के लिए सम्मानित भी किया गया था. सरकार ने साल 2019 में उन्हे अवॉर्ड दिया. वह फिलहाल भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं.

Share This News :