Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिल्ली पहुँचकर दी पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वायपेयी को जन्म दिन की बधाई

भोपाल : à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर नई दिल्ली में उनके निवास पर पहुँचकर बधाई और शुभकामनाएँ दी। श्री चौहान ने गुलदस्ता, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

श्री चौहान ने बताया कि जब वे विदिशा के सांसद थे और वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे, तब वे अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेल समस्या को लेकर वाजपेयी जी से मिले। वाजपेयी जी तुरंत अपने साथ लेकर रेल मंत्री के पास गये और समस्या का समाधान करवाया।

श्री चौहान ने वाजपेयी जी को ऊर्जावान, मानवीय गुणों से भरपूर, देशभक्ति से ओतप्रोत और बड़प्पन से भरपूर इंसान बताया। उन्होंने कहा कि वे करोड़ों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। श्री चौहान ने बताया कि वाजपेयी जी के बताये गये मार्ग पर चलकर हम देश और प्रदेश का विकास कर रहे हैं। प्रदेश में 24 दिसम्बर को 'सुशासन दिवस' मनाया जाता है। सुशासन दिवस पर प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम किये जाते हैं।

Share This News :