Home > अपना शहर ,
20 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण:कांग्रेस का तंज- सीएम ने तो जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए घोषणा की थी
आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी दी गई है। करीब 20 जिले ऐसे हैं, जहां मंत्री नहीं हैं, वहां कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण को लेकर आदेश जारी होने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस आदेश को लेकर तंज कसा है।
कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि ज़िला पंचायत अध्यक्ष गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे, लेकिन अब कलेक्टरों के नाम ध्वजारोहण के लिए जारी कर दिए हैं। इन्हीं झूठी घोषणाओं ने उन्हें घोषणा मशीन बना दिया है।