Home > अपना शहर ,
शिवराज 18 साल का हिसाब दे, काठ की हांडी अब बार-बार थोड़ी चढ़ेगी

CM शिवराज सिंह चौहान  ने पूर्व सीएम कमलनाथ  के बयान पर पलटवार किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि वह तो कुछ भी कहते रहते हैं, मैं अपनी ऊर्जा इस पर नहीं लगाता कि वह क्या कहते हैं? उन्हें कहना है मुझे करना है। मध्य प्रदेश विकास के जिस मुकाम पर पहुंचा है, अद्भुत है। हमारी विकास यात्रा जारी है। वचन पत्र में जो वादे किए थे पूरे नहीं किए, रोज ट्वीट करके वही वादे दोहराते रहते हैं। काठ की हांडी एक बार चढ़ गई थी 2018 में, अब बार-बार थोड़ी चढ़ेगी।कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि शिवराज सरकार अपने 18 साल का हिसाब दे, मैं अपने 15 माह का हिसाब देने के लिया तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड विकास के मामले में सबसे पीछे है। मूलभूल सुविधाओं का अभाव है। बुंदेलखंड में विकास की जरूरत है।

Share This News :