Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
15 दिन पहले बनी सड़क धसकी, कांग्रेस नेता धरने पर बैठे

ग्वालियर । प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा ही कि ऊर्जा मंत्री ने जिस लक्ष्मण तलैया की रोड़ बनवाने के लिए चप्पल नहीं पहनने की नौटंकी की थी ,वो तो धसक गई है ।

उन्होंने कहा की जनता ने लगभग 5 वर्ष खराब रोड को भुगता है। कई बुजुर्ग माता बहने,बच्चे चोटिल हुए । उसके बाद अभी मात्र 15 दिन रोड निर्माण के हुए हैं ओर पानी की लाइन फूटना व सड़क धसकना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। रोड ध्सकना साबित करता है कि रोड निर्माण कितना घटिया हुआ है।यह भाजपा का कुशासन है, जिसका दंश ग्वालियर विधानसभा की जनता झेल रही है।

शर्मा ने कहा सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया व चेतावनी दी घटिया निर्माण कार्य की जांच करो। दोषियों को दंडित करो व समस्या हल करो नही तो आंदोलन होगा। श्री शर्मा सड़क पर धरने पर भी बैठे।

मौके पर संजय माहोर,सोहिल खान,नरेंद्र प्रजापति, पिंटू राजपूत,मनीष राजपूत,कुक्कू शर्मा,रामसहाय तोमर,मोनू यादव, महेंद्र चौहान, कृष्णा चौहान, करन तोमर ,मयंक शर्मा ,आलिम भाई, विष्णु कुशवाह, टिवंकल चौधरी,सुनील गुप्ता मौजूद थे।

Share This News :