कांग्रेस सभी वर्गो का सम्मान एवं साथ लेकर चलने वाली पार्टी हैः डाॅ. सिकरवार
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 पंचशील नगर पार्क, वार्ड क्रमांक 26 तिकोनिया चौराहा के पास, वार्ड क्रमांक 58 जे.के. टायर पार्क हरिशंकरपुरम एवं वार्ड क्रमांक 27 रामनगर मुरार में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित गांधी चौपाल में महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने आम जन की समस्याओं को सुना और तुरन्त संबधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। गांधी चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, ब्लाॅक अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर, ब्लाॅक प्रभारी चतुर्भुज धनोलिया, ब्लाॅक प्रभारी के.के. शर्मा, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती वीना भारद्वाज, मंडलम् अध्यक्ष डाॅ. दशरथ सिंह, वीरेन्द्र रावत, बृजेश शुक्ला, श्रीनिवास गुर्जर, योगेन्द्र सिंह तोमर नौनेरा, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र सिंह तोमर, वार्ड प्रभारी सुनील गुप्ता, सह प्रभारी मनीष अग्रवाल, सह प्रभारी हिमांशु कीकन, प्रतीक जैन ‘लालू’, राहुल गुर्जर आदि उपस्थित रहे। गांधी चौपाल कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के समक्ष गजेन्द्र सिंह विमल, आशीष कुमार अशष्ठाना, मनोज नागर, विजय गर्ग एवं अन्य नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता गृहण की।
गांधी चौपाल में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि देश में अराजकता का माहौल है और नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा बनाये रखने के लिये काम करती रही है और देश व सर्वहारा वर्ग के विकास और उत्थान के लिये कार्य रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करते हुये साथ लेकर चलती है, कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा से जनता के हित में कार्य किया गया है। गांधी चौपाल में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि देश के विकास की नीवं कांग्रेस पार्टी ने ही रखी थी, देश के युवाओं ने भाजपा पर जो भरोसा किया वह टूट चुका है, कांग्रेस पार्टी ही युवाओं को रोजगार दे सकती है। देश की हालत आप सभी देख सकते है, यह किसी से भी नहीं छिपी है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से देश में नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है।
गांधी चौपाल कार्यक्रम में जसवंत शेजवार, मोनू रजक, वीरेन्द्र यादव, मनीष जौहरी, ओ.पी. उचारिया, पी.के. गौतम, एस.पी. जादौन, श्रीमती सुनीता तोमर, अभिषेक जादौन, राघव पाठक, प्रमोद दिवाकर, दिनेश भदौरिया, अमित सगर, गौरव जाटव, धीरज अर्गल, फूल सिंह नेता, गुरनेन्द सिंह एड., शोभाराम माहौर, गोपाल कंषाना, राधेश्याम, राजेश सोन, रामेश्वर दयाल नागर, गोपाल राठौर, मुकेश भीलवार, कृष्णा पाल, सतेन्द्र नागर, संतोष करन, मोहन सिंह बंसल, अवनीश गौड, अनु चाचा, संजीव देवतवाल, पवन गुप्ता, सोमिल शर्मा, अशोक वाजपेयी, निरंजन बघेल, लावण्या शर्मा, मुकुल सेंगर, जीतू गुप्ता, गुलजारी लाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, लाल जी सिकरवार, दीपक शर्मा, अनुराग सोनी, बद्रीप्रसाद अहिरवार, राजेश सोन, बृजेश धानुक, श्रीमती सरोज, श्रीमती रामवती जस्या, रामलाल बाथम, उपकार शर्मा, सतेन्द्र नागर, संतोष करन आदि मौजूद रहे।