ग्वालियर अंचल से कांग्रेस की नई टीम में दबदबा ,टीम से कई चेहरों का पत्ता साफ
ग्वालियर (विनय शर्मा) : ग्वालियर अंचल से प्रदेश कांग्रेस की नई टीम में दबदबा रहा है । चार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिसमें बालेंदु शुक्ला, रामसेवक सिंह बाबूजी, अशोक सिंह और फूल सिंह बरैया शामिल हैं। महासचिव पद पर ग्वालियर से बासुदेव शर्मा और दतिया से अशोक दांगी को स्थान मिला है।इनके अलावा दो महासचिव मुरैना से बनाए गए हैं। जय श्री राम बघेल और कमलापत आर्य को भी महासचिव बनाया गया है। साथ ही अफेयर कमेटी में रामनिवास रावत को जगह मिली है ।
यह जिला अध्यक्ष होंगे : श्योपुर ,अतुल चौहान, शिवपुरी विजय चौहान, मुरैना शहर दीपक शर्मा, मुरैना ग्रामीण मधुराज सिंह तोमर, ग्वालियर शहर देवेंद्र शर्मा, ग्वालियर ग्रामीण प्रभुदयाल जोहरे,गुना महेंद्र सिंह धाकड़, दतिया रामकिकर गुर्जर, भिंड मान सिंह कुशवाह, अशोक नगर कृष्णपाल यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम से कई पदाधिकारियों का पत्ता साफ हो गया है।