Home > अपना शहर ,
रेल मंडल GM ने स्टेशन का किया निरीक्षण:खामियों पर लताड़ा

ग्वालियर  |NCR रेल मण्डल के GM सतीश कुमार ग्वालियर रेलवे स्टेशन के 467.79 करोड़ रुपए से होने वाले स्टेशन पुनर्विकास के लिए शुरु किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने सोमवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस से लाव-लश्कर के साथ पहुंचे थे। यहां पुर्नविकास के होने वाले कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें फाइनल टच देन के साथ ही करोड़ों रुपए के इस प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन भी स्टेशन पर आयोजित किया गया। साथ ही बैठक के दौरान निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश कंपनी के अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान GM ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि आपके स्टॉल से बिक्री किए जाने वाली खानपान की सामग्री के साथ ही बिल दें। आज तो आपने मुझे खरीदी के साथ बिल दिया है मेरे जाने के बाद बिल नहीं दिए जाने की शिकायत मिली तो आपका लाइसेंस ही रद्द कर दिया जाएगा। बिल मशीन 24 घंटे ऑपरेट रहनी चाहिए। यह निर्देश सोमवार को बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस से प्रयागराज से ग्वालियर पहुंचे उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित खानपान के स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान दिए।

स्टेशन का देखा कोना-कोना-
रेल जीएम सतीश कुमार ने डीआरएम झांसी आशुतोष के साथ प्लेटफार्म नंबर दो व तीन नंबर का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधा कम मिलने पर अफसरो की क्लास ले डाली। जीएम ने दो टूक कहा कि रेलवे को पूरा किराया देने वाले हर यात्री को मूलभूत सुविधा मिलना उसका अधिकार है। जीएम ने स्थानीय प्रबंधन से तत्काल मुसाफिरों क ो दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने के साथ लगातार बढ़ाई गई सुविधाओं की मॉनीटरिंग करने के लिए एडीआरम को निर्देश दिए।

2019 में खींचा था ग्राफ

ग्वालियर रेलवे ग्वा स्टेशन के पुनर्विकास की परिकल्पना आज से तीन साल पहले तैयार की गई थी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर कंपनी तैयार करेगी। आखिरकार 18 अक्टूबर 2022 को केपीसी प्रोजेक्ट हैदराबाद को 462.79 करोड़ में टेंडर दिया गया है। यात्रियों को एक विशाल कानकोर्स उपलब्ध होगा, एक समय में ढाई हजार यात्री एक साथ आ व जा सकेंगे। साथ ही स्टेशन के हेरिटेज स्वरुप से कोई छेड़छाड़ नहीं किया जाएगा। पुरानी धरोहर को संजोकर ही स्टेशन के विकास को गति देकर स्टेशन को नए प्रकार से स्थापित किया जाएगा। स्टेशन का मुख्य आकर्षण सूर्य की रोशनी सीधे प्लेटफार्म पर पड़ेगी जो एक नया अनुभव मुसाफिरों को कराएगा।

Share This News :