Home > अपना शहर ,
दिग्विजय कांग्रेस में अलग थलग पड़े ,शिवराज के बाद सिंधिया ने भी बोला हमला ,राहुल गांधी भी बोले...

दिग्विजय के बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। जयराम रमेश ने कहा- इसके बारे में मैंने कल ट्वीट कर बिल्कुल साफ बताया था कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का क्या रवैया है और इस पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा। ट्वीट में जयराम रमेश ने लिखा, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के नहीं हैं। उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले UPA सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है। आगे भी समर्थन करेगी।

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है। CM शिवराज ने कहा, मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी। ये देशभक्ति नहीं है। राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं। दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं, इससे वे दिखा रहे हैं कि वे पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के DNA में ही पाकिस्तान परस्ती है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पूर्व सीएम दिग्विजय को बयान पर घेरा है। उन्होंने कहा, इन्होंने राष्ट्र विरोधी एक्टिविटी की सूची में आज एक और को जोड़ा। दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा- हमारी सेना पर हमें गर्व है। उन्होंने भी ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी।

आज जब सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर दिए गए बयान पर जम्मू में दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया, तो बीच में कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश आ गए। बोले- प्रधानमंत्री से जाकर पूछिए। दिग्विजय सिंह ने सफाई में कहा- हम सुरक्षाबलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं।

झज्जर कोटली में राहुल गांधी ने  कहा कि इस यात्रा से उनका लक्ष्य भाजपा और आरएसएस की तरफ से बनाए गए नफरत के माहौल के खिलाफ खड़े होना है। जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है। प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा फिर चुनाव होने चाहिए। इस पदयात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों के दुख दर्द को समझने का मौका मिल रहा है। वहीं, एक सवाल के जवाब में उन्होंने  कहा कि वह दिग्विजय  सिंह के बयान से सहमत नहीं है। सेना कुछ भी करे। इसके लिए सबूत की जरूरत नहीं है।

Share This News :