ऊर्जा मंत्री ने किया ध्वजारोहण, ली परेड़ की सलामी
ग्वालियर में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर सभी को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड़ की सलामी ली। जीप में ऊर्जा मंत्री के साथ कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और एसएसपी अमित सांघी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि शहर, प्रदेश व देश लगातार प्रगति कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा विश्व गुरु बनने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। इसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मेरा सौभाग्य मुझे मेरे शहर में झंडावंदन का मौका मिला
ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। जिसमें प्रदेश व शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ-साथ विकास पथ पर निरंतर चलते रहने की कामना की। शहर मंे हाल ही में किए गए विकास कार्यो के बारे में भी बात हुई जिसमें एलिवेटेड रोड प्रमुख रही। इसके बाद ऊर्जा मंत्री तोमर बोले कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेरे शहर मंे मेरे अपने लोगों के बीच झंडा वंदन का मौका मुख्यमंत्री ने दिया। जिसके लिए मैं उनका आभारी रहूंगा। देश व प्रदेश की तरह शहर भी लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने खेलों में भी देश के नाम रोशन करने की बात कही।
जवानों ने परेड़ कर दी सलामी
हम देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबका साथ-सबका विकास को लेकर काम कर रहे हैं। आज गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है और शासकीय कार्यालय से लेकर स्कूल, कॉलेजों में ध्वजारोहण किया जा रहा है। परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की सलामी देने के लिए कदमताल मिलाते हुए जवानों ने मैदान में आकर मोर्चा संभाला। जवान व अफसर कदम से कदम मिलाकर परेड़ करते हुए नजर आया। इसके बाद समाारेह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री तोमर ने परेड़ कर रहे पुलिस अफसरों व जवानांे से परिचय भी लिया। उनको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने कदमताल मिलाते हुए सलामी दी और हर्ष फायर कर भारत माता के जयकारे लगाए। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक कबूतर व गुब्बारे छोड़े और टोली नायकों से परिचय लिया