Home > अपना शहर ,
एमपी में थानाप्रभारियों को मिली पदोन्नति,देखें सूची

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा लम्बे इंतजार के बाद थानाप्रभारियों की पदोन्नति सूची जारी कर दी है. जिसमें करीब 124 टीआई पदोन्नत होकर डीएसपी बने है, उन्हे नए स्थान पर पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए है.अधिकारिक सूत्रों की माने तो थानाप्रभारी स्तर के अधिकारियों द्वार लम्बे समय से प्रमोशन लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था, यहां तक कि जिन्हे अपने प्रमोशन होने की भनक थी, उन्होने नई पदस्थापना के लिए हाथ, पैर भी चलाना शुरु कर दिए थे. आज जब सूची जारी हुई तो यह बात भी साफ हो गई, कुछ थानाप्रभारियों को प्रमोशन में मनचाही जगह पर पोस्टिंग पाने में सफलता भी हासिल हुई है. इन अधिकारियों में जबलपुर के पाटन थानाप्रभारी आसिफ इक़बाल, पनागर थानाप्रभारी विजय कुमार अम्भोरे, लार्डगंज थानाप्रभारी मधुर पटैरिया, ओमती टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव, गोरखपुर टीआई एसपीएस बघेल, लोकायुक्त में पदस्थ निरीक्षक सुरेखा परमार सहित अन्य अधिकारी है.

एमपी में थानाप्रभारियों को मिली पदोन्नति, जबलपुर से पाटन, ओमती, पनागर, लार्डगंज, गोरखपुर टीआई को मिला प्रमोशन

Share This News :