शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला जलाने वालों को नोटिस
सागर में नवनियुक्त जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी का पुतला जलाकर विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं काे पार्टी ने निष्कासन का नोटिस जारी किया है। कुछ और नेताओं पर कार्रवाई हाे सकती है। उपाध्यक्ष अनुशासन समिति चंद्रप्रभाष शेखर ने कांग्रेस नेता जतिन चौकसे, निखिल चौकसे, गोवर्धन रैकवार व श्रीदास रैकवार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सागर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का मनोनयन किया गया था। अध्यक्ष के खिलाफ आप लोगों ने शहर कांग्रेस कार्यालय सागर के सामने अनुचित नारे लगाए गए। कांग्रेस की रीति-नीति के खिलाफ आचरण किया और पुतला जलाया। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। 7 दिवस में जवाब दें कि क्यों न इस अनुशासनहीन आचरण के कारण आपको पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया जाए। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष पचौरी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने पुतला जलाकर विरोध किया था। इसमें कुछ कांग्रेस नेता आपसी बुराई के कारण ताे कुछ अध्यक्ष की दौड़ में थे। पचौरी कमलनाथ के खेमे से आते हैं। वे इसके पहले जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे।