Home > अपना शहर ,
लड़की के साथ खनियाधाना थाना प्रभारी का अश्लील वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना प्रभारी का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी को लाइन हाजिर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में उनके खिलाफ एक शिकायत भी आई थी। शिकायत के बाद एसएसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर किया है।जानकारी के मुताबिक, खनियाधाना की रहने वाली एक लड़की के साथ थाना प्रभारी तिमेश छारी का अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। खनियाधाना थाना प्रभारी का यह अश्लील वीडियो शिवपुरी एसएसपी राजेश सिंह चंदेल के पास तक पहुंच चुका था।एसएसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि खनियाधाना थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। थाना प्रभारी का एक वीडियो सामने आया था। उसमें थाना प्रभारी एक युवती के साथ अश्लील वार्तालाप करते हुए दिखाई दे रहे थे। उस वजह से हमने थाना प्रभारी तिमेश छारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

Share This News :