पुलिस का सामाजिक चेहरा:मेहमान बनकर पहुंचे थाना प्रभारी ने पत्नी के साथ वर-वधु के पांव पूजे
ग्वालियर में अब तक आपने देखा होगा की पुलिस गुंडे बदमाशों को पकड़ने तक ही सीमित रहती है, लेकिन इस बार पुलिस का एक नया चेहरा सामने आया है। जहां पुलिस सामाजिक कार्य में भी हिस्सा लेती नजर आ रही है। इसका एक नजारा आंतरी में देखने को मिला हैं जहां थाना प्रभारी ने अपनी पत्नी और परिवार सहित एक बेटी की शादी में उसके न केवल भाग लिया बल्कि वर-वधु के पांव पूज कर एक नया संदेश दिया है।
यह मामला ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम बझेरा कोटवार गांव का है, जहां 7 फरवरी 2023 मतलब मंगलवार को बंटी मिर्धा की बेटी अंजली की शादी थी। शादी में शामिल होने पहुंचे आंतरी थाना प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया ने समाज में महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील पैदा करने के उद्देश्य से संदेश दिया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बंटी की बेटी अंजली की शादी में न सिर्फ शिरकत की बल्कि पत्नी के साथ मंडप के नीचे बैठकर वर-वधु के पांव पूजे और समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति सम्बेदंशील होने का संदेश दिया। इसके साथ ही कन्या को अपनी ओर से उपहार भी भेंट किया .