Home > अपना शहर ,
इंदौर-उज्जैन बीच दोहरीकरण के कारण पूरे माह निरस्त रहेंगी 22 ट्रेनें

इंदौर-देवास-उज्जैन रेलखंड के कड़छा-बड़लाई स्टेशन के मध्य दोहरीकरण के कार्य के चलते इंदौर से चलने वाली 22 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई ट्रेनें बदले हुए फतेहाबाद रूट से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों को उज्जैन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी माह आए रेलवे बजट में इस रेल लाइन के लिए 185 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस साल दिसंबर तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। काम एक साल देरी से चल रहा है.

इतनी ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- 12 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस
- 11 से 24 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 19344 भंडारकुंड-इंदौर एक्सप्रेस
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09587 नागदा-इंदौर स्पेशल11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09198 महू-इंदौर स्पेशल
- 12 से 24 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09351 उज्जैन-इंदौर स्पेशल
- 12 से 24 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09353 उज्जैन-इंदौर स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09536 रतलाम-महू स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09541 महू-इंदौर स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09559 महू-इंदौर स्पेशल- 19 से 24 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 19324 भोपाल-महू एक्सप्रेस
- 11 से 22 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 19303 इंदौर-भोपाल स्पेशल
- 10 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 19343 इंदौर-भंडारकुंड स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09588 इंदौर-नागदा स्पेशल11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09197 इंदौर-महू स्पेशल
- 12 से 24 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09352 इंदौर-उज्जैन स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-उज्जैन स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09535 महू-रतलाम स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09542 महू-नगर स्पेशल
- 11 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 09560 इंदौर-महू स्पेशल18 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 19323 महू-भोपाल एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- 10 से 23 फरवरी तक: गाड़ी संख्या 12920 कटड़ा-महू एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर चलेगी।
- 15 व 22 फरवरी को गाड़ी संख्या 12924 नागपुर-महू एक्सप्रेस वाया उज्जैन-फतेहाबाद-इंदौर चलेगी।

 

Share This News :