Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सिंधिया आज ग्वालियर में, पवैया व अनूप मिश्रा के घर जाने से संगठन में हलचल

ग्वालियर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रवास पर आज दोपहर को आ रहे हैं। हालांकि उनका दो दिवसीय प्रवास विकास यात्रा को लेकर है। प्रवास के दौरान सिंधिया के सबसे पहले दोपहर एक बजे पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया व रात को अनूप मिश्रा के निवास पर मुलाकात के लिये भाजपा की आंतरिक राजनीतिक गरमा गई है। हालांकि पवैया के यहां उनकी चाची के निधन पर शोक संवेदनायें व्यक्त करने के लिये आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन में नये समीकरण को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन के प्रवास पर मंगलवार की दोपहर एक बजकर 40 मिनिट पर आयेंगे। विमानतल से सिंधिया भगत सिंह नगर स्थित पूर्व मंत्री के निवास पर शोक संवेदनायें व्यक्त करने के लिये जायेंगे। उसके बाद पारसेन गांव व डबरा जायेंगे। रात को सिंधी कालोनी स्थित अनूप मिश्रा के निवास पर मुलाकात करने के लिये जायेंगे।

Share This News :