Home > अपना शहर ,
कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठन बेंटीलेटर पर

ग्वालियर  कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठन बेंटीलेटर पर हैं या कहें की लकवाग्रस्त हो गए हैं .सेवादल ,युवक कांग्रेस ,महिला कांग्रेस और एन एस यू आई की गतिबिधियाँ एक तरह से शून्य हैं और जो जिस नेता की कृपा से बना बो उसी के खूंटे पर बंध कर रहगया है.कांग्रेस के सहयोगी संगठन जरा भी मैदान में दिखाई नहीं दे रहे हैं .मंहगाई ,बेरोजगारी ,बिजली जैसी अनेक समस्याओं से जनता दो चार हो रही है और कांग्रेस हाथ पर हाथ रखे बैठी है .ग्वालियर जिले में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जो पार्टी संगठन का कार्यक्रम है ,यह भी प्रभाबी तरीके से शुरू नहीं हो पाया है .बिजली बिभाग ने शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर उठाकर लोगों की बिजली काट दी है और कांग्रेस मुंह में गुड़ रखकर बैठी है . कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति मोर्चा  समेत कई और संगठन हैं ,पर एक बैठक तक होती नजर नहीं आती है .

Share This News :