Home > अपना शहर ,
पटाखे बनाते समय मकान में धमाका, 3 झुलसे
शिवपुरी जिले में आतिशबाजी बनाते समय एक मकान में विस्फोट हो गया। घटना सिरसौद गांव में रविवार दोपहर 12.30 बजे की है। घटना में 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है बीच गांव में सालों से अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा है। लेकिन प्रशासन कोई एक्शन नहीं लेता। सिरसौद में इससे पहले आतिशबाजी से विस्फोट होने की दो से तीन घटनाएं हो चुकी हैं।