छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले मध्य प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में 99 सदस्य बनाए गए हैं। इनमें 71 निर्वाचित और 28 समायोजित सदस्य हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विवेक तन्खा, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सूची में क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। वहीं, पारिवारिक विवादों में घिरे पार्टी के सचिव उमंग सिंघार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से दूर रखा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रतिनिधि और जिला इकाइयों के अध्यक्ष भाग लेंगे। इन सभी को संगठन की ओर से सूचना दे दी गई है। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की सूची जारी न होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को पार्टी ने यह सूची जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी.
इसमें संसद सदस्य, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बनाया गया है। निर्वाचित सदस्यों में आरिफ अकील, आरिफ मसूद, अशोक सिंह, बाला बच्चन, भूपेंद्र गुप्ता, चंद्रप्रभाष शेखर, चंद्रिका द्विवेदी, दीपक सक्सेना, दिलीप गुर्जर, दिनेश गुर्जर, डा.गोविंद सिंह, डा.विजय लक्ष्मी साधो, फुंदेलाल सिंह मार्को, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, गंगा तिवारी, घनश्याम सिंह, गोपाल सिंह चौहान, ग्यारसीलाल रावत, हर्ष यादव, हिना कांवरे, हुकुम सिंह कराड़ा, जीतू पटवारी, जेपी धनोेपिया, केके मिश्रा, केपी सिंह, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, लाखन सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र जोशी, महेंद्र सिंह चौहान, महेश परमार, मीनाक्षी नटराजन, मुकेश नायक, एनपी प्रजापति, नारायण पट्टा, नरेंद्र नाहटा, नीलांशु चतुर्वेदी, निलय डागा, नूरी खान, ओमकार सिंह मरकाम, पंकज शर्मा, पीसी शर्मा, प्रकाश जैन, प्रताप ग्रेवाल, प्रतापभानु शर्मा, प्रवीण पाठक, प्रियव्रत सिंह, राजीव सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, राजमणि पटेल, रामेश्वर नीखरा, रामलाल मालवीय, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, संजय शर्मा, सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, झूमा सोलंकी, सुखदेख पांसे, सुरेंद्र चौधरी, तरुण भनोत शामिल हैं। जबकि, समायोजित सदस्यों में अभय दुबे, अजय शाह, अर्चना जायसवाल, बटुकशंकर जोशी, गोविंद गोयल, हर्ष विजय गहलोत, जतिन उइके, कैलाश कुंडल, किरण अहिरवार, मुजीब कुरैशी, निशंक जैन, प्रभु सिंह ठाकुर, प्रदीप अहिरवार, राजेंद्र भारती, राजनारायण पुरनी, राकेश चौधरी, रश्मि पवार, रवि जोशी, संजय शुक्ला, संजय मसानी, शेख अलीम, विभा पटेल, सुरेंद्र सिंह बघेल, उमराव सिंह गुर्जर, विशाल पटेल, वीरेंद्र सिंह और योगेश यादव को सदस्य बनाया गया है।