लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचा
ग्वालियर। मातृत्व अवकाश पर रूके हुये वेतन पचास हजार को निकालने के एवज में पांच हजार की रिश्वत मांगने के बाद आरोपी राज्य बीमा निगम के लिपिक शुभम गुप्ता को लोकायुक्त पुलिस ने आज दोपहर में धर दबोचा है।
लोकायुक्त पुलिस एसपी रामेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम गुप्ता फरियादी सपना पाल से मातृत्व अवकाश पर रुके हुए वेतन की 50000 निकालने के एवज में 5000 की रिश्वत की मांग कर रहा था, आज जैसे ही आरोपी शुभम गुप्ता को फरियादी सपना पाल ने आज 5000 रूपये की रिश्वत राशि फालका बाजार स्थित कार्यालय पर दी वैसे ही पास खडी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। लोकयुक्त टीम ग्वालियर की कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त टीम में डीएसपी राघवेंद्र रिशेश्वर डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान निरीक्षक आराधना डेविस विवेचक निरीक्षक भरत सिंह किरार निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह नरवरिया आरक्षक हेमंत शर्मा विनोद शाक्य प्रशांत कुशवाहा आरिफ खान नेतराम राजोरिया अमर सिंह गिल बलवीर सिंह किरार आदि शामिल थे।