ईरानी ट्राफी मुकाबला एक मार्च से, एमपी व रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच :प्रशांत मेहता
ग्वालियर। ग्वालियर में आगामी एक मार्च से पांच मार्च तक ईरानी ट्राफी का मुकाबला खेला जायेगा। यह मुकाबला मध्यप्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के मध्य कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमों में कई प्रमुख क्रिकेटर शामिल हैं। मैच के लिए आयोजक ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
उक्त जानकारी आज ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने पत्रकारों को चर्चा के दौरान दी। मेहता ने बताया कि चूंकि यह मैच पहले इंदौर में खेला जाना था लेकिन वहां इंदौर में धर्मशाला में खेला जाने वाला टेस्ट मैच ट्रांसफर किये जाने से अब ईरानी ट्राफी का यह पांच दिवसीय मुकाबला ग्वालियर में खेला जायेगा। मेहता ने बताया कि ईरानी ट्राफी का यह मुकाबला प्रतिदिन एक मार्च से प्रात: साढे नौ बजे से खेला जायेगा। जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने बताया कि ग्वालियर में यह मैच २७ वां प्रथम श्रेणी मैच है। यहां २१ रणजी ट्राफी व दो दिलीप ट्राफी मुकाबले सहित अन्य मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं ग्वालियर में अब तक १२ अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मुकाबले भी खेले जा चुके हैं।
मेहता ने बताया कि ईरानी ट्राफी मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं। मध्यप्रदेश की टीम में हिमांशु मंत्री , यश दुबे, रजत पाटीदार, याुभम शर्मा, वैक्टेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, हर्ष ग्वाली, सारांश जैन, मिहिर हिरवानी, कुमार कार्तिकेय, अवेश खान, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल, अंकित कुयावाह हैं।
वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया में मयंक अग्रवाल, सुदीप कुमार घरामी, यशस्वी जैसवाल, अभिमन्यु ईश्वान, हार्विक देसाई, मुकेश कुमार, अतित सेठ सेतन सकारिया, नवदीप सैनी, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कन्डे, सौरभ कुमार, आकाशदीप, इन्द्रजीथ बाबा, पुलकित नारंग, यश धुली प्रमुख है।
इस मौके पर जीडीसीए सचिव संजय आहूजा, सहित निर्भय बाकलीवाल, वीके शर्मा, स्कोरर सुनील गुप्ता, सत्यजीत पाटनकर , ओमवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।