Home > अपना शहर ,
बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 पदों पर भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा में एक्विजिशन ऑफिसर के 500 पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 14 मार्च 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑल इंडिया में एक्वीजिशन ऑफिसर की नियुक्ति होगी।
शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट्स का किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। पब्लिक बैंक, प्राइवेट बैंक, फॉरेन बैंक, ब्रोकिंग फर्म, सिक्योरिटी फर्म, एसेट मैनेजमेंट कंपनीज में से किसी में काम करने का अनुभव होना चाहिए।
आयु-सीमा: 21 से 28 साल होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस: कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और साइकोमैट्रिक टेस्ट के बाद होगा।
सैलरी
मेट्रो सिटी- 5 लाख रुपए प्रति साल
नॉन मेट्रो-4 लाख रुपए प्रति साल
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS: 600 रुपए
एससी, एसटी, महिला : 100 रुपए