Home > अपना शहर ,
इन राशि वालों के लिए लकी रहेगी इस साल की होली

रंगों का त्योहार होली इस बार कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। इस साल 7 मार्च को होलिका दहन होने वाला है। वहीं 8 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं इससे पहले 6 मार्च को कुंभ राशि में शनि का उदय होगा। 30 जनवरी 2023 से अस्त चल रहे शनि उदित होते ही 4 राशि वालों का भाग्य चमका देंगे। न राशि वालों को शनि उदय बड़ी उपलब्धि देने वाला है। इन जातकों को नौकरी, व्यापार, धन और रिश्तों के मामले में बड़ी सौगात मिल सकती है।

वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर से जुड़े कई अवसर सामने आएंगे। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। काम से नई पहचान बनेगी। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि
नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। विदेश में काम करने वाले जातकों को आय का नया स्रोत प्राप्त होगा। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकेंगे
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। तुला राशि वालों को होली का पर्व काफी लाभ देने वाला है। करियर, व्यापार में बड़ी तरक्की मिल सकती है। नई नौकरी जॉइन कर सकते हैं।

कुंभ राशि
होली पर शनिदेव का कुंभ राशि में ही उदय हो रहा है, जो इस राशि के लोगों को जमकर फायदा देने वाला है। निवेश के लिए यह समय अच्छा है। योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

Share This News :