10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
एक के बाद एक वारदात कर बीते दो महीने से मुरैना जिले के तीन थानों की पुलिस को छका रहा 10 हजार के इनामी बदमाश आशू गुर्जर सरायछौला थाना पुलिस ने दबोच लिया। उक्त आरोपित पर रासुका की कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर के पास प्रस्ताव भेजा है। महज 20 साल के आशू पुत्र पुलेंद्र गुर्जर निवासी जनकपुर पर मुरैना जिले के अलावा राजस्थान के धौलपुर में कुल 17 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, रंगदारी, बलवा आदि गंभीर मामले हैं।
बीते 1 मार्च को आश गुर्जर ने पुरानी रंजिश पर अपने साथियों के साथ मिलकर हेतमपुर गांव में एक घर पर फायरिंग कर जितेंद्र व गब्बर गुर्जर गोली मार दी थी।इस मामले में फरार चल रहे आशू गुर्जर पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सरायछौला थाना प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि उक्त बदमाश रात में गंगापुर हनुमान मंदिर के पास किसी वारदात की फिराक में घूमते हुए पकड़ा गया ह
गौरतलब है कि आशू गुर्जर को दो महीने पहले अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती आशू को पुलिस गिरफ्तार कर पाती, उससे पहले ही वह अस्पताल से फरार हो गया था। आशू गुर्जर पहले उसका साथी रजई गांव निवासी गिर्राज गुर्जर को भी पुलिस ने दबोच लिया है, आशू के साथ गिर्राज पर भी रासुका का प्रस्ताव एसपी ने कलेक्टर के पास भेजा है।