Home > अपना शहर ,
SP ऑफिस में पुलिस जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा

भिंड के एसपी ऑफिस में एक जवान ने गुस्से में अपनी वर्दी फाड़ दी। मामला यह था कि जवान का कुछ लेन-देन का विवाद गांव के कुछ लोगों से चल रहा था। ये लोग जवान से उधारी का पैसा मांगने आए थे, तभी दोनों में कोई विवाद हो गया इसी समय जवान ने उधारी का पैसा लेने आए व्यक्ति का मोबाइल छीनते हुए धमकाया। इस बात की शिकायत डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह के पास आई थी। डीएसपी हेडक्वार्टर ने मामले की सुनवाई की। उन्होंने, जवान सुल्तान सिंह को बुलाया और उसे डांटते हुए पूछा-तुम में मोबाइल कैसे छीना? ये बात जवान को खल गई और वो हाइपर हो गया। गुस्साएं जवान ने वर्दी फाड़ दी। इसके बाद एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे भी मौके पर आ गए। ये ड्रामा एसपी ऑफिस में करीब दो से ढाई घंटे चलता रहा।

ये है मामला

दरअसल, उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के बावली के रहने संदीप सिंह राठौड़ का पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षक सुल्तान सिंह (दोनों ही पड़ोसी गांव का रहने वाले हैं) के परिवार से पुराना लेन-देन चला आ रहा था। संदीप, अपना पैसा लेने के लिए भिंड आया। वो, आरक्षक सुल्तान सिंह के घर चला गया। इसी समय आरक्षक ने धमकाते हुए संदीप का मोबाइल छीन लिया। इस बात की शिकायत संदीप सिंह ने गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित में की। इस मामले की सुनवाई करते हुए दोपहर करीब ढाई से पौने तीन बजे डीएसपी हेडक्वार्टर अरविंद शाह ने पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक सुल्तान सिंह को बुलवाया। शिकायत कर्ता संदीप की मौजूदगी में जवान से बातचीत की। तभी दोनों के बीच डेढ़ लाख रुपए उधार का लेन देन की बात सामने आई। संदीप ने यह भी बताया कि सुल्तान सिंह व उसके परिवार से पैसों का लेनदेन काफी समय से चला आ रहा है। वह पैसे लेकर हर बार लौटाते रहे है, लेकिन इस बार पैसे नहीं दे रहा है। वो, पुलिस लाइन में सुल्तान के पास पैसे लेने गया तो उसके साथ अभद्रता की गई और मोबाइल छीन लिया गया। ये सब डीएसपी शाह के चेम्बर के अंदर चल रहा था। इस बात पर डीएसपी हेडक्वार्टर शाह ने पूछा कि तुमने मोबाइल कैसे छीना? ये बात सुनते ही जवान सुल्तान सिंह आवेश में आ गया। गुस्साते हुए डीएसपी शाह के चैंबर में वर्दी फाड़ दी और मैदान में आकर चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। खाकी वर्दी धारी जवान को अर्धनग्न अवस्था में चीखता चिल्लाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद पुलिस को सुनाने आए आवेदकों ने देखा। आवेदकों से पुलिस के जवान चीखते चिल्लाते हुए सुनवाई न होने का आरोप लगाया और हंगामा खड़ा कर दिया। जवान द्वारा हंगामे किए जाने की जानकारी लगते ही एएसपी खरपुसे अपने चैम्बर से बाहर निकले और वे जवान को अपने साथ चैम्बर में ले गए। पूरे मामले को सुना।

एएसपी खरपुसे के सामने पुलिस जवान ने कहा- पुलिस ही पुलिस की नहीं सुन रही है। उसने आरोप लगाया कि संदीप की वजह से मेरी जमीन बिक गई। मेरे पिता इस व्यक्ति के कारण बहुत दुखी है। इससे पैसा लेने के बाद मेरा परिवार ब्याज चुकाते आ रहा है। इसका पैसा ब्याज और मूल नहीं चुकता नहीं हो पा रहा है। इस पर एएसपी ने कहा- इस बात की शिकायत करते। इस पर फिर से आवेश में आए जवान ने कहा कि डीएसपी साहब मेरी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ही पुलिस की बात को नहीं सुन रही है। ऐसी वर्दी पहनने का क्या फायदा? ऑफिस के बाहर हंगामा होता देख एएसपी अपने साथ जवान को चैम्बर में ले गए। करीब दो घंटे जवान चैम्बर में रहा। आरई रजनी गुर्जर भी मौके पर आ गई। देहात थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह को भी बुलाया गया।

खुलेआम देते रहे चैलेंज, तमाशाबीन बनी रही पुलिस

इस हंगामा के बीच आरक्षक का भाई भी मौके पर मौजूद था। संदीप सिंह अपने रिश्तेदार के साथ पूरे समय एसपी ऑफिस में मौजूद रहा। आरक्षक के भाई और शिकायतकर्ता संदीप सिंह व उसके रिश्तेदार के साथ लंबे समय तक एसपी ऑफिस में तूं-तूं, मैं-मैं हुई। दोनों ने एक दूसरे को जान से मारने तक की धमकी दे दी। दोनों पक्षों में चैलेंज होता रहा। वहीं मौजूद पुलिस के जवान तमाशबीन बनकर देखते रहे। शिकायत कर्ता संदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा- आरक्षक सुल्तान सिंह जान से मारने की धमकी दे रहा था। वो कह रहा था कि अब पैसा नहीं दूंगा। एक कारतूस में तेरा काम पूरा हो जाएगा। इस तरह एसपी ऑफिस में तनाव का माहौल बना रहा। दोनों ने एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देते रहे।

पहले भी विवादों में रहा आरक्षक

आरक्षक सुल्तान सिंह के बारे में बताया गया है कि ये जवान पूर्व में भी विवादों से घिरा रहा है। पिछले दिनों डीजल चोरी का आरोप जवान पर लगा था। इस पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा आरक्षक को निलंबन की कार्रवाई की गई थी। कुछ दिन पहले ही निलंबन के बाद जवान को बहाल किया गया था। बताया जाता हैकि आरक्षक पूर्व मैं रौन थाना क्षेत्र के मछंड चौकी पर तैनात रहा था। वहां पर भी कुछ लोगों से विवाद हुआ था। एक बार फिर से एसपी ऑफिस में वर्दी फाड़कर जवान सुर्खियों में आ गया।

Share This News :