Home > अपना शहर ,
फ्लाइट में सिंधिया की फीमेल फैन का कारनामा

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार दोपहर दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वलियर पहुंचे थे, लेकिन 45 मिनट की यात्रा में उनकी एक फीमेल फैन ने फ्लाइट में ही उनको आश्चर्यचकित करने वाला कारनामा कर दिया। सिंधिया को पता भी नहीं चला और उनकी तस्वीर इस फैन ने एक कागज पर उकेर दी।

जिस अंदाज में सिंधिया फ्लाइट में बैठे थे उसी अंदाज में अपनी तस्वीर और उसके नीचे चार लाइन की कविता दिखकर वह हैरान रह गए। पहले पूछा अभी फ्लाइट में बनाई है, क्या कह रही हो। सिंधिया की यह फैन सिविल एविएशन में ही कर्मचारी हैं। पिछले नौ साल से ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के बारे में सोच रही थी। आज (शनिवार) को मौका मिला तो फ्लाइट में सिर्फ 15 मिनट में उन्होंने यह तस्वीर बना दी।

 

Share This News :