Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
विधायक डाॅ. सिकरवार की माताजी को श्रृद्धाजंली अर्पित करने उमड़ा जनसैलाब

ग्वालियर। पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार की धर्मपत्नि, महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार की सासु माॅ, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार ‘नीटू’ एवं सत्यप्रकाष सिंह सिकरवार ‘सोनू’ की माताजी श्रीमती रामकुमारी सिंह के असमायिक निधन पर आज रंगमहल गार्डन में षोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में हजारों की संख्या में महिला-पुरूश पहुॅचकर विनम्र पुश्पाजंलि अर्पित की और सभी परिजनों को सांत्वना दी और मृत आत्मा की शांति के लिये ईष्वर से प्रार्थना की। श्रृद्धाजंली सभा में भजनों की प्रस्तुति राकेश जैन, जयप्रकाष शर्मा, राहुल सिंह, कुनाल शर्मा आदि ने दी।

शहर के ए.जी. ऑफिस पुल के पास स्थित रंगमहल गार्डन में श्रृद्धाजंली सभा में ग्वालियर शहर के अलावा अंचल के अन्य जिलों से हजारों की संख्या में राजनेता एवं गण मान्य नागरिक पहॅुचे और स्व. श्रीमती रामकुमारी सिंह सिकरवार के चित्र पर पुष्‍प अर्पित कर श्रृद्धाजंली दी। श्रृद्धाजंली देने के लिये लगभग 4 घण्टे गण मान्य नागरिकाें का तांता लगा रहा। संत-महात्मा गण, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, समाजसेवी, व्यापारी एवं पत्रकारों ने श्रृद्धाजंली अर्पित की। पुष्‍पाजंली अर्पित करने वालों में दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज, संत कृपाल सिंह महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन (झांसी), पूर्व सासंद डाॅ. रामलखन सिंह, डाॅ. गुलाब सिंह किरार, रामसेवक सिंह ‘बाबूजी’, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, रूस्तम सिंह, अनूप मिश्रा, रामनिवास रावत, विधायक संजीव सिंह कुशवाह, रविन्द्र सिंह भिडौंसा, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह कंषाना, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा, सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरि पाल, बसंत शर्मा ,कमल माखीजानी, अशोक शर्मा, दिलीप शर्मा, स्टेट बार काॅउसिंल के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसिंह भदौरिया, चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, अपर कमिश्‍नर मुकुल गुप्ता, पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा, आर.के. जैन, डी.एस.पी नरेश बाबू अन्नोटिया, श्रीमती रूचि राय गुप्ता, श्रीमती संजू जाटव, श्रीमती नीरू ज्ञानी, श्रीमती ममता कटारे, श्रीमती स्वदेश भोला आदि मौजूद रहे।

Share This News :