Homeवायरल न्यूज़,
भूलकर भी न पहनें ऐसे जूते, करियर और धन पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

लोगों की जिंदगी में जूते अहम स्थान रखते हैं। कपड़ों के बाद जिस पर सभी की ज्यादा नजर पड़ती है तो वो जूते ही हैं। फटे-पुराने जूतों को पहनकर बाहर बहुत ही कम लोग जाना पसंद करते हैं लेकिन कई बार उन्हें मजबूरी में ऐसे जूते पहनने पड़ते हैं। à¤œà¥à¤¯à¥‹à¤¤à¤¿à¤· और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इंसानी जिंदगी से संबंध रखने वाली सभी चीजें किसी न किसी ग्रहों से जुड़ी होती हैं, यहां तक कि ये जूते भी। जूते आपके करियर और धन पर कई तरह से असर डाल सकते हैं। जानें आखिर कैसे:

गिफ्ट में मिले और चुराए गए जूतों को न पहनें 

कई लोगों को जूते गिफ्ट में भी मिलते हैं। वे जब भी बाहर किसी जरूरी काम से जाते हैं तो इन्हीं गिफ्ट में मिले जूतों को ही पहनते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो इन जूतों को नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा चोरी किए गए जूतों को भी नहीं पहनना चाहिए। ये आपके करियर पर गलत असर डालते हैं 

न पहनें फटे हुए जूते 

समय की कमी या फिर पैसों की कमी के चलते कई लोग फटे हुए जूते ही पहनकर किसी के घर चले जाते हैं। वास्तु शास्त्र में फटे हुए जूते पहनकर बाहर जाने को सही नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपका सफल करियर गर्त में जा सकता है। 

ऑफिसों में न पहनें भूरे रंग के जूते 

कोई अपने ऑफिस में फॉर्मल शूज पहनता है तो कोई स्पोर्ट्स शूज। कई बार लोग भूरे रंग के भी जूते पहनकर अपने दफ्तर पहुंच जाते हैं। कहा जाता है कि ऑफिस में भूरे जूते पहनकर नहीं जाने चाहिए। इससे नौकरी पर अच्छा à¤…सर नहीं पड़ता है। 

डार्क ब्राउन कलर के जूते ये लोग न पहनें 

पढ़ाई लिखाई और बैंकिंग सेक्टर से संबंध रखने वाले लोगों को गाढ़े भूरे रंग के जूते पहनने से बचना चाहिए। ये जूते आपके आय स्रोत पर खराब असर डालते हैं। 

मेडिकल फील्ड वाले न पहने सफेद रंग के जूते 

एक वेबसाइट à¤•े अनुसार, मेडिकल फील्ड वाले लोगों को सफेद रंग के जूते नहीं पहनने चाहिए। सफेद रंग के जूते पहनने से इस फील्ड वाले लोगों को भाग्य का साथ मिलना कम हो जाता है। इसके अतिरिक्त पैसों के दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। 

 

Share This News :