Home > अपना शहर ,
लाड़ली बहना ; पहले दिन ही गड़बड़ाई व्‍यवस्‍था, शिविर तो लगे, लेकिन सर्वर ठप

प्रदेश के साथ-साथ भोपाल जिले में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन आज से भरना शुरू हो गए हैं। इसके लिए नगर निगम के सभी 85 वार्ड में शिविर लगाए गए हैं, तो वहीं हर ग्राम पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं। आज आवेदन का पहला दिन है, योजना के आवेदन भरने की शुरूआत ही कमजोर हुई है। दरअसल आवेदन भरने के लिए जो एप तैयार किया गया है वह सही से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से पोर्टल में समस्या आने और सर्वर ठप होने की वजह से कई केंद्रों पर आवेदन नहीं भरे जा पा रहे हैं। शिविरों के बाहर महिलाओं की सुबह से लंबी-लंबी लाइन कतार लग रही है। इसके अलावा पुराने भोपाल के कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां आवेदन भरने के लिए शिविर तो बनाए गए हैं, लेकिन आपरेटर नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हसका है। इससे प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुलकर रखा गई है। लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन की यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी।

Share This News :