राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म पर बोले राज बब्बर...
ग्वालियर में अभिनेता और पूर्व सांसद राज बब्बर शनिवार को ग्वालियर पहुंचे हैँ जहां उनके जीवन पर लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया गया। यहां राज बब्वर ने राहुल गांधी को सजा और लोकसभा से सदस्यता खत्म करने के मुद्दे पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उनका कहना है कि मुझे भी दो साल की सजा हुई थी, मैं अभी जमानत पर हूं। मुझे अभी राहुल के लिए टिप्पणी करना थोड़ा मुश्किल काम है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है इसलिए इस निर्णय पर हम किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं कर सकते हैं कानूनी प्रक्रिया पर हम कानूनी तरीके से ही जबाब देगें।
राज बोले-मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं मेरी किताब पढें
बता दें कि पूर्व राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने आगामी समय में मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि निश्चित रूप से चुनाव होना चाहिए और अच्छे तरीके से होना चाहिए। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोगों को किताब पढ़कर देखना चाहिए कि किस तरीके से चुनाव होनी चाहिए।
सिनेमा में कोई गुट नहीं होता
वहीं जिस तरीके से बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में गुटबाजी हावी है इसको लेकर अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि सिनेमा में कोई गुट नहीं होता है। बॉलीवुड में एक्टिंग डांसिंग के साथ-साथ कई तरह की कला होती है, इसलिए उसमें गुटबाजी का कोई सवाल ही नहीं है। साथ ही दक्षिण से मुम्बई कोई अलग नही है।
अपनी किताब के विमोचन में आए थे ग्वालियर
गौरतलब है कि आज बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस की पूर्व सांसद राज बब्बर ग्वालियर में उनके जीवन पर लिखी गई किताब "राजबब्बर- दिल से उभरता फसाना' नामक किताब का लोकार्पण और विमर्श समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए थे। यह पुस्तक जाने-माने पत्रकार और लेखक हरीश पाठक के द्वारा लिखी गई है और यह कार्यक्रम ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के द्वारा आयोजित किया गया था।