Home > अपना शहर ,
नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने कहा- छात्राें के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकते
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक हटाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। शुक्रवार को मामले की सुनवाई डबल बेंच ने की। अब अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
बता दें कि हाईकोर्ट ने 27 फरवरी को नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक लगाई थी। इसके बाद शासन और नर्सिंग कॉलेजों ने छात्रों के भविष्य का हवाला देकर परीक्षाओं पर से रोक हटाने की मांग की थी।