Home > अपना शहर ,
पूर्व भाजपा सांसद ने थामा कांग्रेस का दामन

भाजपा के पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को बड़वानी जिले के सिलावद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा से कई दिनों से नाराज चल रहे पूर्व सांसद मकन सिंह सोलंकी ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान विधायक हनी बघेल, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, विधायक चंद्रभागा किराड़े, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार समेत पूर्व विधायक रमेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Share This News :