Home > अपना शहर ,
सोना:आधार कार्ड की तरह सोने का होगा 6 अंकों का कोड; आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

दिसंबर 2022 की बात है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रोहन ने अपने नजदीकी ज्वैलर्स पत्नी के लिए ज्वेलरी खरीदी। कुछ दिनों बाद की जरूरत में वही ज्वेलरी बेचने पहुंचा, तो उसे आधी कीमत ही मिली। रोहन की ज्वेलरी में हॉलमार्क नहीं था, इसलिए उसकी शुद्धता की गारंटी भी नहीं थी।

1 अप्रैल यानी आज से कोई भी ज्वैलर बिना हॉलमार्क टैग के सोना नहीं बेच सकेंगे। अब सोने पर 6 अंकों का कोड दर्ज होगा। इस फैसले के बाद लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में हम ऐसे 12 सवालों के जवाब दे रहे हैं...

सवाल : हॉलमार्क सोना क्या है और ये कौन तय करता है?
जवाब: आप ज्वैलर से जो सोना खरीद रहे हैं, वह शुद्ध है या नहीं है। इसकी शुद्धता की जांच भारतीय मानक ब्यूरो यानी BSI करती है। यह संस्था सोना, चांदी और दूसरे कीमती धातुओं से बने ज्वैलरी या कलाकृतियों की जांच करता है। अगर धातु शुद्ध है तो इसे एक मार्क दिया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को ही हॉलमार्क कहते हैं। अब भारत सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना हॉलमार्क के सोने की बनी कोई चीज नहीं बेच पाएंगे।

सवाल : आखिर हॉलमार्क वाले सोने की जरूरत क्यों पड़ी?
जवाब
: भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। पहले नंबर पर चीन है। ऐसे में लोग असली समझकर नकली या कम शुद्धता का सोना न खरीद लें। इसके लिए सोने की हॉलमार्किंग की जा रही है।

हॉलमार्क वाले सोने की पहचान करना काफी आसान होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। इस नंबर के जरिए सोना को ट्रेस करके ये पता करना संभव होगा कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ग्राहक ज्वेलरी खरीदने से पहले हॉलमार्क की जांच जरूर कर लें। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं।

सवाल : हॉलमार्क वाले सोने को किन 4 तरीके से परखना आसान होगा?
जवाब: सोना कठोर धातु होता है, ऐसे में ज्वेलरी बनाने के लिए उसे लचीला बनाना जरूरी है। इसके लिए सोने में दूसरी धातुओं को मिलाया जाता है। जिस ज्वेलरी में जितना सोना होता है, वह उतना ही ज्यादा महंगा होता है। हॉलमार्क कोड जारी होने के बाद कोई ज्वेलरी कितना असली है या नकली, इस बात की इन 5 तरह से पहचान होंगी…

1. बीआईएस मार्क: हर ज्वैलरी पर भारतीय मानक ब्यूरो का ट्रेडमार्क यानी लोगो होगा।

2. कैरेट में प्योरिटी: हर ज्वैलरी की कैरेट या फाइनेंस में प्योरिटी होगी।

3. मान लीजिए सोने पर 22K916 लिखा है, इसका मतलब ये हुआ कि यह 22 कैरेट सोना है और यह 91.6% शुद्ध है।

4. सोने पर 18K750 लिखा है, इसका मतलब ये हुआ कि यह 18 कैरेट सोना है और यह 75% शुद्ध है।

5. सोने पर 14K585 लिखा है, इसका मतलब ये हुआ कि यह 14 कैरेट सोना है और यह 58.5% शुद्ध है।

सवाल : क्या मैं पुराने सोने पर भी हॉलमार्क लगा पाऊंगा?
जवाब: आम लोग बिना हॉलमार्क वाले अपने पुराने सोने के गहने या सिक्के को किसी भी ज्वैलर्स के पास बेच सकते हैं। जब वह ज्वैलर्स इस सोने का नया आभूषण बनाकर कहीं बेचेगा तो उसे हॉलमार्क लगवाना होगा।

सवाल : नए हॉलमार्क नियम का कोई नुकसान भी है और क्या ये नियम चांदी के लिए भी है?
जवाब
: नए हॉलमार्क नियम से आम लोगों को कुछ नुकसान नहीं होगा। इससे और फायदा ये होगा कि अब आप हॉलमार्क वाले पुराने सोना को बेचने जाएंगे तो ज्वैलर्स इसे बिना कटौती के उस वक्त के कीमत पर खरीदेगा। हॉलमार्क का नया नियम फिलहाल सिर्फ सोना के लिए है ये चांदी के लिए नहीं है।

सवाल : मेकिंग चार्ज पर इसका क्या असर पड़ेगा?
जवाब: नए नियम को लागू होने के बाद मेकिंग चार्ज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये पहले की तरह ही लगते रहेगा। आप हॉलमार्क वाला सोना या ज्वेलरी बेचने जाएंगे तो अब ज्वैलर्स इसमें कटौती नहीं कर सकेगा। वह सिर्फ आपसे मेकिंग चार्ज ही लेगा।

सवाल : नियम तोड़ने वालों को क्या सजा मिलेगी?
जवाब
: नए नियम को तोड़ने वाले ज्वैलर्स को ज्वेलरी की कीमत से पांच गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा। इसके अलावा एक साल की कैद हो सकती है या दोनों हो सकते हैं।

Share This News :