Home > अपना शहर ,
5वीं-8वीं का 3 अप्रैल को होने वाला पेपर स्थगित

मध्यप्रदेश में 3 अप्रैल को बोर्ड पैटर्न पर होने वाली 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। राज्य शिक्षा केंद्र रविवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। 3 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा की जाएगी। इधर गोपनीयता भंग होने पर 8वीं बोर्ड का संस्कृत का पेपर निरस्त कर दिया गया है। ये पेपर अब बाद में होगा।

शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि सोमवार को 5वीं-8वीं की मैथ्स का पेपर होना था। इसके अलावा, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संगीत विषय की परीक्षा होनी थी। विभागीय सूत्रों की मानें तो इन दोनों परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी नहीं हो सकी थीं। इसके अलावा कई स्थानों पर पर्चा पहुंचाने काम भी पूरा नहीं हो सका। हालांकि राज्य शिक्षा केंद्र ने अपने आदेश अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया है।

Share This News :