Home > अपना शहर ,
पांच महीने पहले हुई थी पर्चा आउट की प्लानिंग

ग्वालियर में दो महीने पहले हुए NHM संविदा स्टाफ नर्सिंग भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड की असल कहानी 5 महीने पहले मास्टर माइंड राजीव नारायण मिश्र, आईटी एक्सपर्ट तरुणेश अरजरिया और पुष्कर पांडे ने रची थी। इसके बाद MEL कंपनी के पूर्व कर्मचारी चिराग अग्रवाल को झांसे में लिया गया।

चिराग ने कंपनी में काम करने वालों को सर्वर की लिंक, आईडी व पासवर्ड के लिए दीपक मेवाड़ व रविन्द्र राठौर (ठाकुर) को प्लानिंग में शामिल किया। तीन महीने पहले सर्वर लिंक, आईडी व पासवर्ड मिला उसके बाद पांच राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व बिहार के 16 बदमाशों का गैंग बनाया। इस इंटरस्टेट गैंग का मिशन था NHM का पर्चा आउट कर मध्य प्रदेश के परीक्षार्थियों से 5 करोड़ रुपए कमाना।

Share This News :