Home > अपना शहर ,
BJP महिला मोर्चा की हर जिले से महिलाओं को टिकट देने की मांग,भाजपा टेंशन में

 

भोपाल| साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और चुनाव के मद्देनजर हर पार्टी की कोशिश है कि उसका संगठन मजबूत रहे. इसी क्रम में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी भी लगी हुई है. हालांकि, भाजपा महिला मोर्चा  की प्रदेश अध्यक्ष की एक मांग से भाजपा टेंशन में आ गई है.

बता दें कि बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने हर जिले से महिलाओं को टिकट देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वह महिलाओं को न्याय दिलाएंगी. बीजेपी महिला मोर्चा की डिमांड है कि पार्टी द्वारा हर जिले से 2023 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट दी जाए. बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया का दावा है कि इस बार मप्र में महिलाएं ही सरकार बनाएंगी.

जिले से महिलाओं को कम से कम एक टिकट दिया जाए
एमपी में 230 विधानसभा सीटें हैं. जिनमें से बीजेपी की महिला विधायक व मुश्किल एक दर्जन से ज्यादा हैं. जिसमें सरकार की 3 महिला मंत्री भी शामिल हैं. महिला भाजपा विधायकों की कम संख्या को देखते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया  ने अपनी ही पार्टी से डिमांड कर दी है कि 2023 विधानसभा चुनाव में उन्होंने हर जिले से महिलाओं को कम से कम एक टिकट दिया जाय.

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जिताऊ महिला चेहरों को टिकट मिलना चाहिए. मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करूंगी. माया नारोलिया ने कहा कि अबकी बार मध्यप्रदेश में 200 पार और एमपी सरकार महिलाएं ही बनाएंगी.

ग्वालियर जिले में यह हैं दावेदार ;महिलाओं को टिकिट देने की मांग के चलते ग्वालियर जिले से पूर्वमंत्री इमरतीदेवी,पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता प्रबल दावेदार हैं एक डबरा से तो दूसरीं दक्षिण से .

Share This News :