Homeदेश विदेश,
ट्विटर पर आया कुत्ता ,चिड़िया उडी

माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर में एक बड़ा बदलाव किया गया है। एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर से ब्लू बर्ड गायब हो चुकी है। इस बदलाव के बाद से यूजर्स हैरान हैं। कंपनी ने डॉगी को अपना नया Logo बनाया है। इसको लेकर एलन मस्क ने ट्वीट भी किया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब डॉगी ही ट्विटर का Logo होगा।सोमवार रात से यूजर्स को ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता नजर आ रहा है। इस लोगों को देखकर यूजर्स शॉक्ड हो गए। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE और #TwitterLogo ट्रेंड करने लगा। पहले यूजर्स को लगा कि ट्विटर हैक हो गया है। हालांकि कुछ देर बाद Elon Musk ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया।

Share This News :