जनसुनवाई में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास:महिला से था परेशान, दौड़ता आया खुद पर उड़ेला पेट्रोल
ग्वालियर में मंगलवार को जनसुनवाई में एक युवक ने पुलिस अफसरों के सामने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। अभी कोई कुछ समझ पाता उससे पहले युवक ने माचिस हाथ में ले ली। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस जवान युवक को रोकने आए तो उसने दौड़ लगा दी। इस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और उससे माचिस छुड़ा ली।
इसके बाद पेट्रोल से भीगे युवक पर पानी डाला गया और उसके कपड़े उतरवा दिए गए। घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही पुलिस जनसुनवाई की है। आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक मनीष आर्य निवासी सागरतार रोड सूरज नगर एक महिला और उसके कुछ पड़ोसियों की प्रताड़ना से परेशान था। साथ ही बहोड़ापुर थाना पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने से यह कदम उठाने पर विवश हुआ है।पुलिस का कहना
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक युवक ने किसी बात पर नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास करने का प्रयास किया है। उसे सही समय पर रोक लिया है। उ सकी क्या परेशानी है पूछताछ की जा रही है।