Home > अपना शहर ,
वंदे भारत:ट्रेन में यात्रियों को छोड़ने नहीं जाएं, क्योंकि
रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन तीन अप्रैल से शुरू हो चुका है। जबकि निजामुद्दीन से 2 अप्रैल से संचालित की जा रही है। इसको लेकर रेल प्रशासन ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के गेट ऑटोमेटिक है। इस ट्रेन का हर स्टेशन पर स्टॉपेज 2 मिनट का है।
इसलिए यात्रियों के साथ स्टेशन छोड़ने के लिए आने वाले परिजन ट्रेन के अंदर तक छोड़ने नहीं जाएं, क्योंकि ट्रेन के चलने से पहले ही गेट ऑटोमेटिक बंद हो जाएंगे। इसके बाद अगले स्टॉपेज में ही रुकेगी। हालांकि इमरजेंसी बटन का उपयोग कर सकते हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशू शेखर उपाध्याय का कहना है कि यात्रियों काे छोड़ने के लिए परिजन वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर नहीं जाएं, क्योंकि इस ट्रेन के गेट चलने से पहले ऑटोमेटिक बंद हो जाते हैं।