Home > अपना शहर ,
सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी

ग्वालियर में बुधवार दोपहर एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फेल गई है। पुलिस को तिघरा फायरिंग रेंज के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक आसमानी रंग का जींस व ब्राउन चेक शर्ट पहने हुए है। उसका सिर धड़ पर नहीं है। इस तरह हत्या का मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है।

तिघरा थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त करने और सिर की तलाश करने जंगल में सर्चिंग कर रही है। पर अचानक इस तरह से सिर कटी लाश मिलने से पुलिस अफसर भी सकते में आ गए हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

बुधवार दोपहर तिघरा फायरिंग रेंज के पास से गुजर रहे लोगों को एक युवक की लाश पड़ी दिखाई दी। लाश के पास पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि मृतक का धड़ तो था, लेकिन सिर गायब था। तुरंत ही पुलिस अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिघरा थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अफसरों को सूचना देने के साथ ही एफएसएल व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलवा लिया।

Share This News :