Home > अपना शहर ,
कल से सूर्य की तरह चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

सूर्य समस्त जगत की आत्मा और स्वास्थ्य का कारण है. सूर्य का राशि परिवर्तन हर राशि पर प्रभाव जरूर डालता है. इस बार सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में जाने वाले हैं. सूर्य यहां अपनी सबसे मजबूत स्थिति में माने जाते हैं. इस स्थान पर सूर्य, राहु और बुध के साथ होंगे. उनके ऊपर शनि की दृष्टि बनी रहेगी. सूर्य यहां 15 मई तक रहेंगे. आइए जानते हैं मेष राशि में सूर्य कैसे परिणाम देगा.

वृश्चिक- करियर में सफलता मिलती जाएगी. स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार होता जाएगा. जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी. सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कुम्भ- रुके हुए काम बन जाएंगे. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे. करियर में पद प्रतिष्ठा और सम्मान मिलने के योग हैं. नित्य प्रातः सूर्य देव को जल अर्पित करें.

कर्क- धन और पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा. करियर में मनचाही सफलता मिल सकेगी. महत्वपूर्ण काम बनने लगेंगे.

 

Share This News :