Home > अपना शहर ,
बीजेपी नेता के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार की शाम को भिंड में बिजली की परियोजना का भूमिपूजन करने के लिए आए हुए थे.अटेर के जनपद अध्यक्ष कमला नारायण शर्मा के पुत्र एवं अटेर विधायक डॉ अरविंद सिंह भदोरिया की विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने धक्का-मुक्की कर दी। बताया जा रहा है कि विकास शर्मा कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी गेट बिना पास के एंट्री कर गए। यहां उमरी थाना प्रभारी मनोज राजपूत ड्यूटी पर तैनात थे। बीजेपी नेता को बिना एंट्री प्रवेश होता देख उन्होंने रोकना चाहा। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। पुलिस ने धक्का देते हुए बाहर किया।

Share This News :