Home > अपना शहर ,
विकास प्राधिकरण अध्यक्षों की घोसणा

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों के क्रम में सोमवार को उज्जैन और रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। उज्जैन में श्याम बंसल को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक पोरवाल होंगे। दोनों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक रहेगा। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं।श्याम बंसल पहले भाजपा के उज्जैन ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। पिछले लंबे समय से वे उपेक्षा के शिकार रहे हैं। पार्टी नेताओं के संज्ञान में आने के बाद बंसल का पुनर्वास किया गया।गौरतलब है कि रतलाम महापौर के चुनाव के दौरान अशोक पोरवाल टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने स्थानीय विधायक के दबाव में पोरवाल को टिकट नहीं दिया था। यही वजह है कि पार्टी ने पोरवाल को उज्जैन विकास प्रधिकरण में नियुक्ति देकर सक्रिय किया है।

Share This News :