Home > अपना शहर ,
अननेचुरल सेक्स करता है पति, विरोध करने पर बेरहमी पीटा

ग्वालियर में एक महिला ने पति पर अननेचुरल सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति लगातार 6 महीने से उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता आ रहा है। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

6 महीने से हर रात करता था गलत काम

पीड़ित ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 21 साल की इस महिला ने बताया कि 1 साल पहले 2022 मई महीने में उसकी शादी शादियों में कैटरिंग का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार से हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक दोनों में सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन अक्टूबर 2022 में एक रात पति ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा और फिर अप्राकृतिक कृत्य किया।

पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

महिला का आरोप है कि तब से लेकर 28 जनवरी तक उसका पति हर रोज उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता चला आ रहा था। वह पति की धमकी से अब तक चुप रही, लेकिन जब पति की प्रताड़ना सहन नहीं हुई तो इसकी शिकायत पुलिस से की।

हजीरा थाना सर्किल के CSP रवि भदौरिया मनीष ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को पकड़ लिया जाएगा।

Share This News :